स्कूल शिक्षक के खिलाफ अभिभावक ने की शिकायत, जांच टीम ने लिया जायजा

रानीश्वर (दुमका) : उत्क्रमित मध्य विद्यालयख् पहाड़पुर के शिक्षक दीपेश कुमार के नाम पर विद्यालय संचालन में मनमानी का मामला गहराने लगा है। गांव के सरस बास्की ने कई अन्य ग्रामीणों के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक एस्थर मुर्मू को शिक्षक दीपेश के नाम पर अनियमित ढंग से विद्यालय संचालन करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बीईईओ ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच करायी है।

उस समिति के सदस्य बीआरपी अवधेश कुमार, सीआरपी उज्ज्वल कांति घोष एवं सुब्रत घोष ने विद्यालय पहुंच कर शिकायत आवेदन की जांच की है। जांच टीम से उस संकुल के सीआरपी भुवन चंद्र पाल को अलग रखा गया है। इस विद्यालय में 58 नामांकित छात्र हैं। यह विद्यालय शिक्षक दीपेश एवं पारा शिक्षक माईकल टुडू के भरोसे चल रहा है ।

शिकायतकर्ता सरस की पुत्री निशा किरण बास्की इसी विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा हैं। शिक्षक दीपेश ने बताया है कि निशा का हाल ही में इस सत्र में नामांकन कराया गया है। पूर्व में वह यहां के नामांकित छात्रा थी। फिर बाद में किसी मिशन स्कूल में जाकर भर्ती हो गयी थी। निशा के पिता सरस ने अन्य स्कूल की नियमित छात्रा निशा के नाम पर दो साल के बेक डेट में स्थानांतरण प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की थी। शिक्षक द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने से माना करने पर सरस ने उनके खिलाफ शिकायत कर दबाब बनाने की कोशिश की है। जांच टीम के पास इस विषय को लेकर चर्चा तक नहीं हुई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More