Sahebganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं और दुकानदारों ने सामूहिक रूप से सुना पीएम का ‘मन की बात’

साहिबगंज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज तीनपहाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय दुकानदारों ने एक साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास से जुड़े विषयों पर देशवासियों से किए गए संवाद को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री का यह संवाद सुनकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और जन-जन की बात को घर-घर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अब्दुल्लाह अंसारी, नंदलाल सोनी, विकास सहाना, विकास कुशवाहा, नसीम अंसारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पीएम के मन की बात को जन-जन की बात समझकर घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

