रविवार को खुली रहेंगी SBI की सभी शाखाएं, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम

साहिबगंज: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। बैंक प्रबंधन के अनुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 को SBI की सभी शाखाएं खुली रहेंगी।
आमतौर पर रविवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन प्रस्तावित हड़ताल के कारण ग्राहकों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राहक अपनी नजदीकी SBI शाखा में जाकर जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं।
ग्राहक पैसा जमा-निकासी, KYC, लोन से संबंधित कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ रविवार को उठा सकेंगे। बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरे कर लें।


