Sahebganj News: यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाने का विरोध, झारखंड मजदूर संघ ने साहिबगंज में खोला मोर्चा

कमल टोला इलाके में जनसंपर्क के दौरान एकजुट खड़े झारखंड मजदूर संघ के सदस्य।

साहिबगंज: झारखंड मजदूर संघ ने सोमवार को केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत कमल टोला, साहिबगंज स्टेशन, चौक बाजार, गुड़ बाजार समेत कई इलाकों में मजदूरों से संपर्क कर उनकी मांगों पर चर्चा की गई।

संघ ने यूपीआई में 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर चार्ज/टैक्स लगाने की प्रस्तावित नियमावली को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संघ का कहना है कि इससे छोटे दुकानदार, मजदूर और आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

संघ ने इस मुद्दे सहित मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है। इसके तहत 30 सितंबर 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं 07 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

अभियान में मुख्य रूप से रणधीर प्रसाद चौरसिया, दुर्योधन साह, महिला जिला अध्यक्ष सोनिया परवीन, जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन, सहनवाज हुसैन, अनिल राजा, धर्मेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More