Sahibganj News : एनसीसी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कॉलेज में लगाए गए 99 पौधे

साहिबगंज : एनसीसी मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को साहिबगंज महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में 99 पौधे लगाए।
बताते चलें कि इस अभियान की शुरुआत पहले दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शिव शंकर वर्मा उद्यान में पौधारोपण कर की थी। अभियान के तहत बुधवार को लगाए गए पौधों में फलदार एवं औषधीय पौधे शामिल हैं।
इस अवसर पर बताया गया कि पर्यावरण एवं वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पौधारोपण केवल एक पर्यावरणीय गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है।
कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, केयरटेकर ऑफिसर डॉ. वसीम राजा, एक्स सीनियर अंडर ऑफिसर शंकर कुमार यादव, सीनियर कैडेट थॉमस मरांडी, शिवांक यादव, आदित्य कुमार गोंड, शुभम कुमार, अनुज कुमार, काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, उर्मिला कुमारी, ब्यूटी कुमारी सहित अन्य एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।


