Sahibganj News: रांगा थाना में iRAD/eDAR पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

दुर्घटना प्रबंधन और मुआवजा प्रक्रिया की दी गई जानकारी
साहिबगंज: रांगा थाना परिसर में iRAD/eDAR प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से दुर्घटना डेटा की सटीक एवं समयबद्ध प्रविष्टि, iRAD पोर्टल पर रिपोर्टिंग और eDAR के माध्यम से शीघ्र मुआवजा प्रक्रिया को कैसे तेज किया जाए, इस पर जोर दिया गया।
साथ ही प्रशिक्षण में एल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र के मानक उपयोग, हिट एंड रन मामलों में त्वरित कार्रवाई और उसके प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले नेक व्यक्ति के अधिकारों और प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि iRAD/eDAR प्रणाली से सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण होगा, जिससे ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा। वहीं, पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा भी मिल पाएगा।


