Sahebganj News: तीनपहाड़ पुलिस ने गैर जमानती वारंटी राजा रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी गैर जमानती वारंटी राजा रजक उर्फ अमित (25 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजमहल अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जेनरल रजिस्टर संख्या- 357/23 के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से धर दबोचा।
थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।


