दुमका बंद की समीक्षा, कमियों पर विचार, सबके सहयोग के लिए धन्यवाद

दुमका : कल के दुमका बंद को लेकर एक समीक्षा बैठक आउटडोर स्टेडियम, दुमका में दोपहर तीन बजे की गयी। इसमें समस्त आदिवासी संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में बंद की समीक्षा की गयी और कहा गया कि कि कल का दुमका बंद शांतिपूर्ण तरीके से सफल रहा।
इस बैठक का संचालन मुकेश आरडीएक्स टुडू द्वारा किया गया। इसमें बंद को शुरू करने से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों, चक्का जाम स्थल में जो भी क्रियाएं देखने को मिली, उनकी संपूर्ण जानकारी इस बैठक में रखी गयी।
इसके साथ-साथ पीड़िता के परिजनों को हर संभव न्याय दिलाने की बात कही गयी। बैठक में तय किया गया कि पीड़िता के परिवार को ससमय मदद दिलायी जाएगी। इस समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बारी-बारी से बोलने का मौका दिया गया। सभी सदस्यों ने बंद के दौरान जो त्रुटियों रहीं उसे सामने रखा और अंत में यह निर्णय लिया गया कि अगर कभी भविष्य में इस तरह का बंद, धरना-प्रदर्शन, रैली आदि का आयोजन करने पड़े तो इन सारी त्रुटियों से कैसे बचा जाए।
बंद को सफल बनाने में समस्त आदिवासी संगठन के लोगों, दुमका के आसपास के से आये ग्रामीणों, पुलिस-प्रशासन, दुकानदारों, व्यापारियों, राहगीरों, चालक, उपचालक, सवारी गाड़ी मालिकों के साथ-साथ कई ऐसे लोगों का भी समर्थन रहा जिनका अप्रत्यक्ष योगदान रहा। सभी लोगों को इस बंद के नेतृत्वकर्ता ने धन्यवाद दिया।


