- वंदे वातरम, भारत माता की जय के लगे नारे
- पीएम का रोड शो रांची में: उमड़ा जनसैलाब
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर आमलोग पूरे पलकें बिछाए हुये थे। वायुसेना की विशेष विमान से जैसे ही वे एयरपोर्ट के बाहर खुली जीप में सवार होकर रोड शो के लिये निकले तो सड़कों पर चंहुओर मोदी छा गये। उनकी एक झलक पाने को लोग लालायित दिखे, चंहुओर मोदी- मोदी, भारत माता की जय और वंदे मातरम गुंजाईमान हो रहा था।
नन्हे बच्चे से लेकर बूढ़े तक में मोदी का क्रेज किसी परिचय का मोहताज नही था। एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग मोदी के समर्थकों से खचाखच भरा था। जैसे- जैसे मोदी आगे बढ़ते गए तो लोगों ने उनपर फूलों की बरसात करनी शुरू कर दी। खुद मोदी भी इसे देखकर अभिभूत हो गये और हांथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। पीएम के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ व झारखंड से लोस प्रभारी मंगल पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
उमड़ा लोगों का हुजूम:
नरेंद्र मोदी की एक झलके पाने के लिए बच्चे से बूढ़े तक लालायित दिखे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक लोगों का हुजूम देखने लायक था। मंगलवार की शाम का ये नजारा अपने आप में अलग रांची को परिभाषित कर रहा था। जगह- जगह पर पारंपरिक नृत्य मंडलियों की टोली मोदी के स्वागत में नृत्य कर रहे थे। ढोल, ताशा और नगाडे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। पीएम मोदी भी यहां के सवागत से अभिभूत हो गये थे।
सभी हाथो में भाजपा झंडा, नरेंद्र मोदी व संजय सेठ के पोस्टर लहरा रहे थे। हर और हर- हर मोदी के नारे लग रहे थेें। लोगों ने कहा कि मोदी जी की जीत सुनिश्चित है। हम लोग मोदी को जीताने के लिए ही मतदान करेंगे। लोगों ने यहां तक कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी संजय सेठ को वोट देंगे। महिला मोर्चा प्रवक्ता सीमा मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार से यह उम्मीद है कि वे महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण जरूर लागू करेंगे।
मोदी को न देखने का मलाल:
एक ओर जहां एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक मौजूद लोग मोदी को देखकर गदगद थे, वहीं हरमू, किशोरगंज चौक व रातू रोड से लेकर राजभवन तक घंटो खड़े रहने के बावजूद मोदी को न देखनेवाले लोग निराश हुये। उनका कहना था, कि पीएम को जनता की भावना का ख्याल रखना चाहिए था। बिरसा चौक के अलावे हरमू रोड भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करना चाहिए था। गौरतलब हो कि मोदी बिरसा चौक तक आने के बाद वाहन से राजभवन पंहचे।
सवारी न मिलने से परेशानी, फिर भी जोश:
मोदी के रोड शो के कारण एयरपोर्ट में आने वाले दूसरे यात्रियों को थोडी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा व काफी दूर तक पैदल भी चलना पड़ा। इसके बावजूद इन्हें इसका कोई मलाल नही था। इनका कहना था कि मोदी जी आएं हैं तो कोई दिक्कत नही। कहा कि मोदी है तो चलता है।
राजभवन जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री:
झारखंड गठन के बाद नरेंद्र मोदी राजभवन जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी 1 फरवरी 2004 को वनवासी कल्याण केंद्र के एक कार्यक्रम के दौरान यहां शिरकत किये थे। उन्होंने यहां एक घंटे बिताये थे। नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल की रात राजभवन में ठहरेंगे। रातभर आराम करने के बाद बुधवार को लोहरदगा में सुदर्शन भगत के लिये वोट मांगेगे।