परिजनों ने ड्रोन कैमरा की मदद् से ढूंढा फल विक्रेता अजय अग्रवाल का शव

राँची : बता दें कि बुधवार को रात 8 बजे साइकल से घर लौट रहे 55 साल के फल विक्रेता अजय अग्रवाल पानी के बहाव से नाली में जा गिरे थे। स्थानीय युवकों ने उनको पकड़ने कि कोशिश भी कि लेकिन वे असफल रहे। जिसके बाद पंडरा पुलिस, राँची नगर निगम और एनडीआरएफ की टीम उनको ढुंढने की कोशिश कर रही थी।
शुक्रवार के शाम में परिजनों ने ड्रोन कैमरा की मदद् से शव का पता लगाया, शव कांके डेम के निकट जल कुम्भी के बिचों-बिच फंसा हुआ मिला। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला है।
राँची में लगातार हो रहे बारिश के वजह से जल जमाव और नाले के पानी का ठीक से बहाव नहीं हो पा रहा था। जिसने नगर निगम के कार्यों का पोल खोल दिया है। कई जगह नाले खुले हैं जिस वजह से आए दिन छोटे बडे दुर्गटनाएं होती ही रहती है। इसके लिये लोगों ने कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन नालों के ढकने का कार्य केवल नगर निगम के कागजों पर ही होता रहा है।
बता दें कि इस मामले पर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा है कि शहर अनप्लांड बसा है। एक बार में व्यवस्थित नहीं किया जा सकता। अब जितनी सड़के बन रहीं हैं, वहां नाली के साथ स्लैव बनवाए जा रहे हैं। निगम जल्द ही शहर के सभी नालों का सर्वे कराकर उसे कवर करने का कार्य करेगी।


