प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान ट्विटरबाज #GoBackModi ट्रेंड में ले आये, जानें

 

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड विधानसभा चुनाव – 2019 के प्रचार के लिए पहली बार झारखंड पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना चुनाव प्रचार पलामू प्रमंडल से शुरू किया है, जहां 30 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. प्रधानमंत्री जब पलामू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, लगभग उसी वक्त #GoBackModi ट्विटर के टाॅप ट्रेंड में शामिल हो गया. यह ट्विटर के टाॅप फाइव ट्रेंड में पांचवे नंबर से चैथे नंबर भी पहुंच गया.

लोग इस हैशटैग से अलग-अलग चीजें शेयर कर रहे हैं और मोदी से अपनी असहमति व नाराजगी साझा कर रहे हैं. इस ट्रेंड को देखने से ऐसा लगता है कि यह किसी राजनीतिक अभियान के तहत किया गया है. झारखंड यूथ कांग्रेस ने भी इसी हैशटैग से चीजें शेयर की हैं.

पलामू प्रमंडल में विस्थापन एक समस्या है, इसलिए पलायन की तसवीरें लोगों ने शेयर की है और लिखा है स्टेट्यू आफ डिसप्लेसमेंट. हालांकि इस हैशटैग के साथ महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के मुद्दे भी उठाये गये हैं, लेकिन प्रमुखता झारखंड ही है. संघमित्रा नामक एक ट्विटर हैंडल से इस हैशटैग के साथ झारखंड में भुखमरी व खाद्यान्न संकट को मुद्दा बनाया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More