Palamu News: छतरपुर के रुदवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, एक ट्रक चालक की गई जान

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का दृश्य: छतरपुर में एनएच-139 पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा गांव के समीप एनएच-139 पर सोमवार की देर रात करीब दो बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना छतरपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फंसे हुए गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव जिला कोडरमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More