टाइगर रिज़र्व में शिकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

पलामू: जिले के बेतला नेशनल पार्क में 15 फरवरी को हुए बाघिन की मौत पर शिकारियों को गोली मारने का आदेश दिया गया। यह आदेश क्षेत्र निदेशक वाई के दास ने दी। साथ ही पूरे क्षेत्र को अलर्ट पर रखा गया है। रिज़र्व के क्षेत्र निदेशक ने प्रेस-वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि बाघिन की मौत होने के बाद शिकारियों की सक्रिय होने की आशंका है। जिसे लेकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लातेहार एसपी से विशेष सुरक्षा की मांग की है।
दास ने कहा कि शिकारियों को बेतला नेशनल पार्क में बाघ की मौजूदगी भनक लग चुकी है। जिसे लेकर उन्होंने सभी रेंजर, फोरेस्टर को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि टाइगर रिज़र्व में दो और बाघ के मौजूद होने की खबर उन्हें मिली है।
वहीँ इस घटना के बाद नेशनल पार्क के रोड नम्बर दो को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन, बारिश से बाघिन के पंजों और बायसन के पैरों के निशान मिट जाने के कारण रोड नम्बर दो को फिर से खोल दिया गया। हालाँकि, घटनास्थल अभी भी सील है।
इसके अलावे मृत बाघिन हेमा की याद में घटनास्थल पर उसकी लकड़ी की मूर्ति लगाईं जायेगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि बाघिन के मौत का कारण पता चल सके।


