Palamu News: सोन नदी तट पर पंचतत्व में विलीन हुईं धनराज देवी, भतीजे विनय सिंह ने दी मुखाग्नि

पलामू: पलामू जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की चाची एवं स्व. शिवरक्ष्या सिंह उर्फ कारू सिंह की धर्मपत्नी धनराज देवी का मंगलवार को देवरी कला स्थित सोन नदी के मुक्तिधाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सोमवार की संध्या हुसैनाबाद के सिद्धनाथ नगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बेनी खुर्द स्थित अपने आवास पर रह रही थीं। इलाज के लिए उन्हें हुसैनाबाद लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
मंगलवार को सोन नदी तट स्थित मुक्तिधाम पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के भतीजे विनय कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत धनराज देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
अंतिम संस्कार के दौरान सोन नदी तट पर माहौल गमगीन रहा। धनराज देवी के निधन से बेनी खुर्द सहित पूरे हुसैनाबाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मौके पर पूर्व मुखिया बचन सिंह, जिप के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह, अयोध्या सिंह टिकैत, रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी (छतरपुर), व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा, लोटनिया पंचायत के मुखिया बिनोद सिंह उर्फ लाल सिंह, भाजपा के चंदन कुमार सिंह, रतन लाल, कृष्णा सिंह, शशि विश्वकर्मा और ओम सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


