हत्यारोपी पर सुताली बम से हमला, कुछ दिनों पूर्व ही आया था जेल से बाहर

पलामूः जिला के मेदनीनगर थाना क्षेत्र में हत्यारोपी गुड्डू खान (Assassin Guddu Khan) पर कुछ लोगों ने बम से हमला कर दिया. इस हमला में गुड्डू खान बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसकी इलाज स्थानीय अस्पताल (Cure Local Hospital) में कराया जा रहा है. आपको बता दें कि गुड्डू खान पर हत्या का मामला दर्ज है. कुछ दिन पहले ही वह जेल से निकला था.
सामान लाने गया था बाजार
इस घटना के संबंध में गुड्डू खान ने पुलिस को लिखित आवेदन (Written application) दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गुड्डू ने आवेदन में बताया कि बुधवार शाम को 7:00 बजे वह अपने साथी सद्दाम के साथ को सामान लेने बाजार गया हुआ था. वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में मंदिर के पास दोनों ही छोटू अंसारी से बात करने लगे.
सुताली बम से हमला
इसी बीच गुड्डू ने छोटू से पानी लाने को कहा. गुड्डू खान ने देखा कि कुछ लोग कुछ दूरी पर खड़ा है और वह धीरे-धीरे गुड्डू के पास आ गए. उनमें से एक ने सुताली बम (Sutali Bomb) से हत्यारोपी गुड्डू खान पर हमला कर दिया. बम के हमले के कारण गुड्डू खान बुरी तरह जख्मी हो गया किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला.
शहर थाना प्रभारी इस्पेक्टर अरुण महाथा (Police Incharge Arun Mahatha) के अनुसार गुड्डू खान अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. आपसी विवाद उस पर सुताली बम से हमला किया गया था. इस मामले में एक आरोपी किस्सू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


