ट्रक चालकों पर नकाबपोश अपराधियों ने किया हमला, एक की हालत नाजुक

पाकुड़ : राज्य में अपराधियों कानून व्यवस्था (Law and order) को ताक पर रखकर अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चोरी, डकैती, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म लगातार वृद्धि हो रही है. ये सभी को अंजाम देकर पुलिस के समझ चुनौती पेश कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार महारो स्थित हाबु शेख के क्रशर प्लांट (Crusher plant) के समीप मैदान में खड़े ट्रकों के चालकों  पर नकाबपोश अपराधियों (Masked criminals) ने मंगलवार को देर रात हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया है.

अपराधियों ने हथियार (Criminals weapon) के बल पर चालकों से मोबाइल और रुपये लूट लिया और साथ ही मारपीट किया और साथ उनपर सुताली बम से हमला (Attack by Sutali bomb) कर घायल कर दिया. बम के चपेट में आने से ट्रक चालक गंभीर से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है.

मारपीट के कारण तीन चालकों को गंभीर चोट लगी है. इस घटना की पुष्टि पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी (Amit Kumar Tiwari) ने की है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच किया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More