मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश ने किया नामांकन, चतरा से लड़ेंगी चुनाव

नामांकन के समय राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के ससुर व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उनके साथ मौजूद थे. रश्मि प्रकाश ने चतरा शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल किया.

चतरा: हेमंत सरकार में राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश ने राजद कोटे से आज नामांकन दाखिल किया. वह चतरा से चुनाव लड़ेंगी. नामांकन के समय राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के ससुर व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उनके साथ मौजूद थे.

रश्मि प्रकाश ने चतरा शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रश्मि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उनकी उम्मीदवारी से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More