Lohardaga News: नौडीहा चौक के पास अनियंत्रित मारुति की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा: मुख्य पथ नौडीहा चौक के समीप अनियंत्रित मारुति की चपेट में आने से पति पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल नौडीहा गांव निवासी स्वर्गीय सोमा उरांव के पुत्र बंशीधर उरांव उर्फ बिरसा (45 वर्ष) को रिम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि उसकी पत्नी सीतामुनि उरांव (40 वर्ष) को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नौडीहा गांव निवासी बंसिधर उरांव अपनी पत्नी सीतामुनि उड़ान और अपनी पुत्री निमि उरांव के साथ अपने सुसराल से घर नौडीहा लौट रहा था। तभी नौडीहा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी। इससे पति पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

