Lohardaga News: आशा लकड़ा से मिले जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

आशा लकड़ा से मुलाकात करते जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी

लोहरदगा: जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के पदाधिकारियों ने जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य आशा लकड़ा से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समिति के आगामी 14 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया।

मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। समिति की ओर से बताया गया कि संगठन सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आशा लकड़ा ने समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जय श्रीराम समिति सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के रूप में मानव सेवा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में समिति के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की और आशा लकड़ा से समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू, जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, दिग्गज सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More