Lohardaga News: वाहन चेकिंग में यात्री बस से 23 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने कुडू चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बस से गांजा बरामद हुआ. फ़िलहाल, गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है.
लोहरदगा: पुलिस ने एक यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गढ़वा से रांची आ रही बस से भारी मात्रा में पुलिस को गांजा बरामद हुआ है. बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है.
लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कुडू चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बस से गांजा बरामद हुआ. फ़िलहाल, गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है.


