Latehar News: JJMP के दो उग्रवादी एके-47 के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गिरफ्तार खुर्शीद अंसारी पर लातेहार थाना क्षेत्र में कुल 7 एवं फेंकू भुईयां पर लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची जिले के कई थाना मे 9 मामले दर्ज हैं

लातेहार: जिले के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो सबजोनल कमांडर को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में खुर्शीद अंसारी (हेठ पोचरा, लातेहार) एवं फेंकू भुईयां उर्फ सर्वनाश (कुरियाम,बालूमाथ) शामिल है. एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्त्ता में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक एके-47 राइफल (मेड इन चाइना), एके-47 का एक मैगज़ीन, एके-47 का 8 गोली, तीन मोबाइल व एक जिओ राउटर बरामद किया गया है.

दरअसल, पुलिस को गुप्त सुचना मली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सलैया व नारायणपुर पहाड़ के तलहटी के जंगली क्षेत्र में जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियार के साथ भ्रमणशील है. सूचना की सत्यापन के बाद लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम जैसे ही उस जगह पर पहुंची तो देखा कि दो उग्रवादी हथियार के साथ एक महुआ के पेड़ के नीचे बैठे है. पुलिस के नजदीक पहुंचने पर दोनों उग्रवादी भागने लगे. जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया.

गिरफ्तार दोनों उग्रवादी कई कांड में संलिप्त रहे हैं. पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी. गिरफ्तार खुर्शीद अंसारी पर लातेहार थाना क्षेत्र में कुल 7 एवं फेंकू भुईयां पर लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची जिले के कई थाना मे 9 मामले दर्ज हैं.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More