Koderma News: तिलैया डैम रोड पर बाइक और टोटो में जोरदार टक्कर, 35 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया डैम रोड स्थित तितिरचांच में रविवार को मोटरसाइकिल और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान बिनोद कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता देवनन्दन यादव, निवासी इगुनाटांड, थाना सिरदल्ला, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, लेकिन पिछले करीब 10 वर्षों से चंदवारा क्षेत्र में रहकर अपना जीवनयापन कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, बिनोद कुमार मोटरसाइकिल से तिलैया डैम की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टोटो के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पाकर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More