Koderma News: ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
11-1024x614.jpg)
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सांस्कृतिक भवन में ईद और रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजू देवी एवं संचालन मुखिया कौशर खान ने किया। वहीं थाना प्रभारी बबलू कुमार ने क्षेत्र में रमजान के समापन व रामनवमी के त्योहार में निकलने वाले शोभा यात्रा को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों ही पर्व भाईचारे और शांति सदभाव का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हम सबों का दायित्व है। उन्होंने बताया कि डीजे बजाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों की सूचना मिले तो अविलंब पुलिस को सूचित करें। वहीं मुखिया इरफान अंसारी ने प्रखंड के पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि गरचांच पेट्रोल पंप के समीप, कटलाही नदी एवं पूर्वी नदी के पास रम्बल स्ट्रीप लगाया जाए जिससे दुर्घटना होने से ग्रामीण बच सके। आए दिन दुर्घटना होने से अधिकतर लोग का मृत्यु हो जाता है।
बैठक में अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, मुखिया इरफान अंसारी, गनपत यादव, संगीता देवी, रामेश्वर यादव, इसहाक अंसारी, सीमा देवी, राजेंद्र यादव, सुधीर सिंह, अर्जुन चंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, नारायण साव, पंसस अशोक सिंह, धानेश्वर राणा, भुनेश्वर यादव, महेश सोनी, गणेश स्वर्णकार, शिवकुमार मोदी, महादेव सिंह, रामधनी पंडित, बलदेव यादव सहित दोनो समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


