Koderma news: कुटी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत डोईयाडीह में रविवार की सुबह कुटी काटने वाले मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान डोईयाडीह निवासी अनिल साव (उम्र 42 वर्ष, पिता हरि साव) के रूप में हुई है. 

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अनिल अपने घर के समीप कुटी मशीन से पुआल की कटिंग कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पैर स्लिप हो जाने पर वह मशीन की चपेट में आ गए और उनका एक हाथ मशीन में फंसकर कट गया. इसके बाद लोगों ने आनन फानन में मशीन को बंद किया और गंभीर रूप से घायल अनिल को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More