Koderma news: पुत्री ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत एक मामले ने मानवता को शर्मसार किया है। शनिवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डोमचांच थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने ही सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोडरमा एसपी व डोमचांच थाना को आवेदन दिया है।
जिसमें कहा गया है कि उसका पिता मारपीट करता है और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि उनके पिता जान से मारने का धमकी दिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले को सीडब्लूसी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए युवती का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।
इस मामले में डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया की दुष्कर्म की घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्यवायी की जाएगी।


