जज उत्तम आनंद मर्डर केस में दो आरोपियों को हदालत ने दोषी करार दिया

रांची : झारखंड में सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने धनबाद के जज उत्तम आनंद मर्डर केस मामाले में दो आरोपियों राहुल कुमार वर्मा एवं लखन कुमार वर्मा को दोषी ठहराया है। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 एवं 34 के तहत दोषी पाया है। इस मामले में सजा पर सुनवाई छह अगस्त को होगी।
ज्ञात हो कि एक साल पहले 28 जुलाई 2021 को धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात उत्तम आनंद जब सुबह जागिंग के लिए निकलते थे, तो उन्हें पीछे से एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी।
इस मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच का निर्देश दिया था। बाद में इस मामले की जांच सीबीआइ को सुपुर्द हो गयी।




