झारखंड: सदन के बाहर कई मांगों को लेकर बगोदर विधायक विनोद सिंह ने दिया धरना

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। मानसून सत्र के पहले दिन ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर माले विधायक विनोद सिंह विधानसभा के द्वार पर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में बड़ा सा पर्चा पकड़ा था , जिसमें सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली की मांग की गई। साथ ही हाई स्कूल शिक्षक पंचायत सचिव सहित तमाम चयनित आवेदकों को तत्काल नियुक्ति पत्र देने की भी मांग की। इसके अलावा अनुबंध कर्मियों से किए गए वादे को पूरी करने की मांग राज्य सरकार से कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र बेरोजगार का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। सदन के अंदर भाजपा अपनी रणनीति के अनुसार सरकार से रोजगार से संबंधित सवाल पूछ रही है और मांग कर रही है कि जो वादे सरकार ने इस राज्य के युवाओं से किए थे उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को युवाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए। विधायक विनोद सिंह ने यह भी कहा कि वे विधानसभा में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More