Jharkhand schools reopen: 22 महीने बाद खुल रहे हैं स्कूल, जानिए नए नियम

रांची: झारखंड (jharkhand) के 17 जिलों में 22 महीने बाद पहली कक्षा से स्कूल खुल (school reopen) रहे हैं। शेष 7 जिलों में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं चलेंगी। आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक के बाद उक्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। सालों बाद स्कूलों में रौनक लौटेगी और शिक्षा व्यवस्था पर लगा अर्धविराम हट सकेगा।

बता दें कि 2022 में 17 मार्च को झारखंड सरकार के आदेश पर पहली बार स्कूल बंद हुए थे। इसके बाद कक्षा नौवीं के छात्र-छात्रओं के लिए कई बार स्कूल खुले (school reopen), लेकिन इन 22 महीनों तक नौवीं कक्षा के नीचे के विद्यार्थी स्कूल नहीं आ सके।

ये हैं स्कूल खुलने (school reopen) के लिए नए गाइडलाइन

स्कूल जा रहे बच्चों के अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य होगा। बताया गया कि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगा। अभिभावकों के पास दोनों विकल्प मौजूद हैं। सहमति पत्र का फॉर्मेट विभाग द्वारा जारी किया गया है।

स्कूलों में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी तहर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

खेल-कूद संबंधित किसी भी तरह के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। भीड़ लगने जैसी किसी भई स्थिति से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।

विद्यालय के स्तर पर होने वाली सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मो़ड पर होगी। मार्च में होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं पर अभी कोई निर्णय नहीं आया है।

स्कूल का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। शिक्षकों के लिए बायोमिट्रिक अपस्थिति अनिवार्य होगी।

स्कूलों में मिलने वाले मध्याहन भोजन के लेकर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। बच्चों के मध्याहन भोजन दिया जाएगा।

स्कूल के सभी कर्मचारियों के लिए भी कोविड का टीका अनिवार्य होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More