सिदो कान्हू मुर्मू सामाजिक एकता मंच ने झारखंड सरकार से सुखाड़ की घोषणा की मांग की

गोपीकांदर (दुमका) : सिदो कान्हू मुर्मू सामाजिक संगठन के बैनर तले झारखंड सूखे की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र की खरौनी बाजार पंचायत के नामोडीह गांव में रविवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में पूरे संताल परगना क्षेत्र में सूखे की घोषणा की मांग की गयी। बैठक में नमोडीह, दुंदवा, अड़ीचुआ, दारांग खरौनी आदि गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सुखाड़ को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

मंच और ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से मांग की कि पूरे संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाये। सुखाड़ काल मे प्रत्येक व्यक्ति को पीडीएस दुकान में 10 किलो अतिरिक्त अनाज भी दिया जाये, क्योंकि पूरे संताल परगना में सुखाड़ है।

कई महीनों से बारिश नहीं होने के कारण सारा बिहन सूख गया है। इस बैठक में मंच के तरफ से ग्रामीणों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। मंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नामोडीह में कैंप लगाकर ग्रामीणों को इस योजना से जोड़ा जाए।

इस मौके में चुड़का हांसदा, महेश मुर्मू, वकील सोरेन, विनोद मड़ैया, सीताराम सोरेन, सरजू हांसदा, पुराण मरांडी, स्टीफन टुडू, रूपलाल मुर्मू, सुनीता हांसदा, देवीलाल मुर्मू, लखुमुनि मड़ैयान, देवनारायण पुजहर, पार्वती महारानी, शांति देवी, पानवति रानी, सिलवंती मरांडी, सुहागनि मुर्मू, सोनामुनि महारानी, छीता मरांडी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More