Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने प्राक्कलन समिति के दौरे पर केदारनाथ-बदरीनाथ में की पूजा-अर्चना

केदारनाथ धाम में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल।

हजारीबाग: लोकसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे के क्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने 25 और 26 सितंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल भी साथ रहीं। सांसद मनीष जायसवाल ने सपत्नीक दोनों धामों में दर्शन-पूजन कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने केदारनाथ और बदरीनाथ श्राइन बोर्ड की समीक्षा बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने सपत्नी दोनों धामों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल के दर्शन को उन्होंने आध्यात्मिक अनुभूति बताते हुए हजारीबाग के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देवभूमि के इन पावन धामों में दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर उनके लिए श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण रहा।6 सितंबर को बड़कागांव थाना में लड़की के पिता के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्काल सनहा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कराई।

पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहायता से गुमशुदा लड़की के संबंध में जानकारी जुटाई और उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की बातें सामने आ रही है। बड़कागांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लड़की की कुशल बरामद किए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More