झारखंड में कोराना का दूसरा केस मिला, हजारीबाग के एक शख्स का टेस्ट पाॅजिटिव

 

रांची : झारखंड में कोरोना का दूसरा मरीज मिला है. यह मरीज हजारीबाग का रहने वाला है. रिम्स प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उस शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री कोलकाता है. वह कोलकाता से लौटने के बाद बीमार हुए थे. कोलकाता वे शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रिम्स में 70 सैंपल की जांच में एक इसी केस की कोरोना पाॅजिटिव के रूप में पुष्टि हुई.

यह पड़ताल शुरू कर दी गयी है कि उस व्यक्ति के संपर्क में बीते दिनों कौन-कौन लोग आए थे.

दो दिन पहले रांची में राज्य में पहला कोरोना मरीज मिली थी. वह महिला मलेशिया की रहने वाली है. वह दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होने के बाद झारखंड आयी थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More