Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बड़कागांव में मॉक ड्रिल

सांढ गांव में दुर्गा पूजा सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल का दृश्य।

हज़ारीबाग़: बड़कागांव प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन में बड़कागांव के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सांढ गांव में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, जिसे लेकर बड़कागांव पुलिस ने अपनी सतर्कता दर्ज की है। दुर्गा पूजा को लेकर सांढ-छपेरवा गांव के बीच चल रहे गतिरोध को लेकर यह मॉक ड्रिल सांढ गांव में किया गया।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दंगा, भीड़ प्रबंधन एवं उपद्रवियों से आपात परिस्थितियों में निपटने का अभ्यास किया। साथ ही, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। इंस्पेक्टर शाहिद रजा ने कहा कि पुलिस नहीं चाहती है कि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कोई बल प्रयोग किया जाए। इसके पूर्व प्रदर्शनकारियों को हर पहलू से समझाने का प्रयास किया जाता है, बावजूद इसके नहीं मानने पर पुलिस मजबूरन कार्रवाई करती है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से आपराधिक एवं शरारती तत्वों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जाता है। इसके बावजूद भी यदि लोग नहीं समझते हैं, तो पुलिस चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करती है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

मौके पर मेजर कुमार देवव्रत, इंस्पेक्टर मो. शाहिद रजा, एसआई अभिषेक कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। अचानक इस मॉक ड्रिल के आयोजन से सांढ गांव के ग्रामीणों एवं राहगीरों को यह समझने में काफी देर लगी कि आखिर पुलिस यहां इस तरह का प्रदर्शन क्यों कर रही है। इस दौरान मॉक ड्रिल का नजारा देखने के लिए ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चों एवं राहगीरों की काफी भीड़ जुट गई तथा लोगों की घरों की छतों पर भी भारी भीड़ लगी रही।और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में उपस्थित पुजारियों और भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कई स्थानीय ग्रामीण और युवा उपस्थित थे, जिन्होंने व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहयोग किया। भक्तों ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए संकटमोचन से प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More