Hazaribagh News: कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शहीद जयमंगल पांडेय को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हजारीबाग: कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने रविवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता निभाई। सबसे पहले वे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं वीर शहीद जयमंगल पांडेय के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद जयमंगल पांडेय का अदम्य साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके बलिदान और संघर्ष की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम एवं त्याग की प्रेरणा बनी रहेगी।
इसके बाद मुन्ना सिंह बेस पंचायत, हजारीबाग में आयोजित जितिया पूजा समिति के मेला महोत्सव में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जितिया पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।
मुन्ना सिंह ने कहा कि एक ओर हमारे वीर शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है, वहीं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट रखने का काम करती हैं। इन दोनों विरासतों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहीद जयमंगल पांडेय के कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, के.पी. ओझा, शहीद जयमंगल पांडेय जी के पौत्र, सच्चिदानंद पांडेय, राज करण पांडेय, अभय साव, बालकिशुन कुमार, कुणाल दुबे, डॉ. प्रकाश प्रिय एवं ज्ञान जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं जितिया पूजा समिति के मेला महोत्सव में मुखिया दीपक यादव, बिनोद कुमार महतो, नागेश्वर भोक्ता, जादे गंझू, राहुल ऋषि, सुरेंद्र राम, जोगेंद्र गंझू, मनोज राम, आरती देवी, सोनिया कुमारी, मसोमात किरण, जीरा देवी, बसंती देवी एवं सरिता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


