Hazaribagh News: कर्जन ग्राउंड में भाजपा की विशाल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का हुआ सफल आयोजन

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बुधवार को कर्जन ग्राउंड (हजारीबाग स्टेडियम) में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री जय नारायण कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों, प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए “राष्ट्र प्रथम” की भावना से ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को पूरा करने हेतु जनभागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि वे “न रुकेंगे, न थकेंगे और न पथ से डिगेंगे।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को संघर्ष, तपस्या व सेवा की यात्रा बताया और कार्यकर्ताओं से अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संकल्प पहुँचाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित रहे।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, जिला प्रभारी किशुन दास तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मेहता, हरीश श्रीवास्तव, उदयभान नारायण सिंह, शिवलाल महतो, शेफाली गुप्ता, अशोक यादव व आनंद देव उपस्थित थे।

इसके अलावा जिला महामंत्री जय नारायण कुशवाहा व सर्वेश सिंह सहित कुणाल दुबे, सुमित कुमार लाहेरी, रेणुका साहू, टुन्नू गोप, केपी ओझा, अनिल मिश्रा, टोनी जैन, उपेंद्र सिंह, मंजू नंदिनी, निरंजन मेहता, जितेंद्र जैन, विनोद झुनझुनवाला, अजय सौ, किशोरी राणा, साक्षी राणा, प्रियंका कुमारी, रत्ना सिन्हा, हेमंती देवी, रानी कश्यप, बिजुल देवी, इंद्र नारायण कुशवाहा, विवेक सिंह, सुदेश चंद्रवंशी, मनमीत अकेला, दीपक मेहता, राजकरण पांडेय, तनवीर अहमद, महेंद्र राम बिहारी, जीतन राम, मंदीप यादव एवं विभिन्न मोर्चों व मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शहर भर में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

सभा के उपरांत हजारीबाग शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसके माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होगा। कार्यक्रम का मीडिया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार लाहेरी ने किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More