Hazaribagh News: कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष मुकुटधारी महतो का कलकत्ता में इलाज के दौरान निधन

मुकुटधारी महतो

हजारीबाग: बड़कागाव झारखंड कुशवाहा महासभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मुकुटधारी महतो का मंगलवार की रात 10:45 बजे कलकत्ता में इलाज के दौरान निधन हो गया। बड़कागांव जीडीएम चौक पर पार्थिव शरीर का लोगों ने दर्शन किया एवं नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। वही पैतृक गांव हरली गांव से शव यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार हरली नदी श्मशान घाट में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विभावि के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ कीर्ति नाथ महतो, टुकेश्वर प्रसाद, डॉक्टर बालेश्वर महतो, रामलखन महतो, मुखिया रंजीत कुमार ,कविता देवी, बालेश्वर महतो, अनिरुद्ध कुमार, अख्तर हुसैन, उमेश दांगी, बीगेश्वर महतो, जय नारायण प्रसाद, संजय कुमार,सहेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, महेंद्र महतो आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More