Hazaribagh News: दुर्गा पूजा-2026 को लेकर सिकरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

सिकरी ओपी परिसर में उपस्थित केरेडारी सीओ विपिन चंद्र विश्वास व बड़कागांव इंस्पेक्टर।

बड़कागांव: दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिकरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केरेडारी सीओ विपिन चंद्र विश्वास ने की। मौके पर बड़कागांव इंस्पेक्टर शहीद राजा, एसआई निरंजन प्रसाद, सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम समेत पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा आयोजन करने की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।

बैठक में पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश कुमार, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार पटेल, पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह, बालेश्वर राणा, मिथिलेश राम, कुलदीप कुमार, कपिल महतो, नरेश कुमार, मो. अफजल हुसैन, राजेंद्र महतो, मो. इम्तियाज अंसारी, मो. मुबारक हुसैन, मो. शम्सुद्दीन अंसारी, बबलू होंडा, रोहित कुमार, मुकेश कुमार राणा, प्रभात अवध कुमार महतो, नरेश पासवान, मुन्ना सिंह, पृथ्वीराज गुप्ता, पिंटू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More