Hazaribagh News: भाजपा नेता रमेश ठाकुर को मातृशोक, अंतिम संस्कार में विधायक समेत विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल

बरही में दिवंगत की अंतिम यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण।

हजारीबाग: भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिवंगत का अंतिम संस्कार पूरे गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम यात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

सभी ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक मनोज कुमार यादव ने रमेश ठाकुर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने दिवंगत के साथ बिताए अपने संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में जिला जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष सह पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, भाजपा नेता राजदेव यादव, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं आकाश जयसवाल समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More