Hazaribag News: रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, माहौल खराब करने वाले लोगों पे होगी कार्रवाई

हजारीबाग/कटकमसांडी: रामनवमी व ईद त्योहार में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने की। बैठक में अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, बीडीओ भूषण कुल्लू, इंस्पेक्टर विनोद यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बीडीओ ने कहा कि डीजे और भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी धार्मिक जुलूस में भड़काऊ गानों और डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी और बिना पुष्टि के कोई भी सूचना या पोस्ट साझा करने पर कार्रवाई होगी।

इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने कहा कि माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उन पर पुलिस कड़ी कारवाई करेगी। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियां और विवाद की सूचना प्रशासन को दें। मौके पर कटकमसांडी के जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्ध व गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More