एनडीए का रोड शो, चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट

गिरिडीह: चुनाव से ठीक 40 घंटे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने गिरिडीह के शहरी क्षेत्र में रोड शो कर अपने ताकत का एहसास करा दिया। इस रोड शो में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो की अगुआई आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा आदि कर रहे थे। इसमें खासतौर पर उन्नाव (यूपी)के भाजपा सांसद साक्षी जी महाराज भी शामिल हुये।
रोड शो की सफलता में आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, नगर निगम के मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, आजसू केंद्रीय समिति सदस्य संजय साहू, सुमित कुमार, कंपू यादव, हबलू गुप्ता, मुकेश साहू, दीपक शर्मा, निर्भय सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, अनूप पांडेय सहित सैंकड़ों की संख्या में एनडीए गठबंधन से जुड़े लोग मौजूद थे। पचंबा के तैतरिया मैदान से निकाले गये एनडीए के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में तो जोश दिखा ही, साथ ही एनडीए नेता भी कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित दिखे।
[URIS id=8357]

