Giridih News: विकास कुमार वर्मा बने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष

गिरिडीह: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने परसन निवासी विकास कुमार वर्मा को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसे क्षेत्र में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विकास कुमार वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी के हित में कार्य करना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही, क्षेत्र की जनसमस्याओं को समझने, लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तत्परता से प्रयास करेंगे।
विकास कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता के बीच सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है, इसलिए वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मनोनयन से समर्थकों में खुशी देखी जा रही है।


