Giridih News: राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष बने मंजीत कुमार शर्मा, दोस्तों और मोहल्लेवासियों ने दी बधाई

गिरिडीह: ग्राम सिहोडीह निवासी मंजीत कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का गिरिडीह नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने जिला प्रभारी दीपक कुमार सिंह की अनुशंसा पर किया।
मनोनयन पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने मंजीत कुमार शर्मा पर भरोसा जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि मंजीत संगठन की नियमावली के अनुरूप मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही गिरिडीह शहरी क्षेत्र में संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास करेंगे।
मंजीत कुमार शर्मा के नगर अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उनके दोस्तों, शुभचिंतकों और मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
वहीं, मंजीत कुमार शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति और जिला प्रभारी दीपक कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।


