Giridih News: धनवार थाना क्षेत्र में हुए चर्चित मो० हैदर अली हत्याकांड का हुआ खुलासा

गिरिडीह: धनवार थाना क्षेत्र में 05 नवंबर 2026 को हुए सनसनीखेज मो० हैदर अली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने 09 नवंबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी को धनवार थाना अंतर्गत ग्राम डोमायडीह स्थित महाराजा होटल से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
क्या था पूरा मामला :-
धनवार थाना क्षेत्र में 05 नवंबर 2026 को मो० हैदर अली की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में धनवार थाना कांड सं०- 287/26 दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही प्राथमिकी अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
एसपी को मिली गुप्त सूचना, बनी विशेष टीम :-
पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को 08 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि धनवार थाना कांड सं०- 287/26 का प्राथमिकी अभियुक्त मो० सनाउल्लाह अंसारी, पिता अब्दुल रहीम, साकिन खोरिमहुआ, थाना धनवार, जिला गिरिडीह घटना के बाद से भागकर नवादा (बिहार) में रह रहा है।
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा एक टीम गठित कर नवादा (बिहार) के लिए भेजा गया। टीम द्वारा नवादा में अभियुक्त के छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। पुलिस के दबाव को देखकर अभियुक्त नवादा से भागकर पुनः गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत ग्राम डोमायडीह में स्थित महाराजा होटल में आकर छिप गया। गठित टीम ने होटल की घेराबंदी कर अभियुक्त मो० सनाउल्लाह अंसारी, उम्र 26 वर्ष को महाराजा होटल, डोमायडीह, थाना धनवार, जिला गिरिडीह से विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
कांड में गिरफ्तार अभियुक्त :-
- मो० सनाउल्लाह अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल रहीम, साकिन खोरिमहुआ, थाना धनवार, जिला गिरिडीह।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
- पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी, धनवार थाना, गिरिडीह
- पु०अ०नि० गोविन्द साव, धनवार थाना, गिरिडीह
- पु०अ०नि० विकास कुमार यादव, धनवार थाना, गिरिडीह
- स०अ०नि० प्रवीण कुमार, धनवार थाना, गिरिडीह
- सशस्त्र बल, धनवार थाना
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


