Giridih News: भाजपा जिला कार्यालय व ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित बैठकों में पहुंचे बाबूलाल मरांडी

जिलाध्यक्ष रंजीत राय और पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के साथ बैठक में मंचासीन अतिथि।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला के गिरिडीह मध्य मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय, हरिचक तथा गिरिडीह पूर्वी मंडल की बैठक उदनाबाद स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। दोनों बैठकों में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से मजबूत होता है, इसलिए बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, बूथों को सक्रिय बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि पार्टी का संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसकी सक्रियता बूथ स्तर तक दिखाई देगी। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सह-संयोजकों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में गति लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी सेवा ज्योति यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक संगठन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि समाज के बीच सेवा, संपर्क और जनसरोकार के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंडल स्तर पर नियमित बैठक, बूथ संपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय सिंह, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, सुरेश साव, मुकेश जलान, सुमन सिन्हा,सुनील पासवान, मनोज दूबे, अजय रंजन, विभाकर पाण्डेय, संजीव कुमार, सुरेश मंडल, श्यामाकांत तिवारी, मनोज सिंह, संगीता सेठ, विनीता कुमारी, डोली पाठक, संदीप डायणगच, सिकंदर हेमब्रम, सुनील रजक, राजेश गुप्ता, खिरोधर दास, राजकिशोर साव, प्रदीप राय, उपेंद्र वर्मा,गुलाब सिंह, गौतम राणा, सीताराम पंडित, गौतम तिवारी,विनोद साव,बबलू दास ,गोपी तूरी समेत दोनों मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सह संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More