रांची: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि देश को एक सच्चे और उर्जावान देशप्रेमी के नेतृत्व की जरूरत है। नरेंद्र मोदी वह शख्सयित हैं, जिनके हाथों में देश सुरक्षित रहेगा और तेजी से विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इसलिए झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक – एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें जीत सुनिस्चित करने का निर्देश दिया गया। डुमरी में आजसू की बूथ कमेटियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ये बातें कही। बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, डुमरी की प्रमुख यशोदा देवी के अलावा लोकसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।
इससे पहले तीन मार्च को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के 2160 बूथ कमेटियों का सम्मेलन कर उन्हें कई टास्क दिए गए थे। आजसू की बैठक में उन टास्क की समीक्षा की गई। बूथ कमेटियों से कहा गया है कि वे एक- एक घर और वोटर से संपर्क स्थापित कर एनडीए सरकार के कामकाज से अवगत करायें तथा चुनाव में समर्थन मांगें।
कार्यकर्ताओं के दृढ़ निश्चय ही चुनाव के दारोमदार होते हैं। कार्यकर्ता जब अपने गांव में बूथ पर खरा उतरता है, पार्टी की जीत भी सुनश्चित होती है। इसके अलावे प्रखंड प्रभारियों से भी चुनावी तैयारियों की जानकारी ली गई। प्रभारियों से कहा गया है कि वे बूथ कमेटियों से चुनाव तक हर दिन संवाद करें तथा आपसी तालमेल के साथ सारी स्थिति पर नजर रखें।