Giridih News: चिलगा गांव में दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

गिरिडीह: नवडीहा ओपी क्षेत्र के चिलगा गांव में सोमवार को एक हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार के चार वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातम पसरा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी रामदेव वर्मा अपने दोनों पोतों को ट्रैक्टर पर बैठाकर गांव के ही जगदेव महतो की घरबारी की जुताई कर रहे थे। ट्रैक्टर में रोटावेटर लगा हुआ था। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बड़ा पोता ट्रैक्टर पर सो गया। कुछ देर बाद वह ट्रैक्टर के पीछे की ओर गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर चला रहे दादा को इसकी जानकारी तत्काल नहीं हो सकी।

कुछ देर बाद छोटा पोता अपने भाई को ट्रैक्टर पर नहीं देखकर रोने लगा। इसके बाद रामदेव वर्मा ने पीछे देखा, तो घटना की जानकारी हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने बच्चे के शव को घटनास्थल से घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को तत्काल नहीं दी गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More