बगोदर: प्रतिभा विकास मंच की बैठक विष्णुगढ़ कॉलेज के प्रांगण में की गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक अजय कुमार महतो ने की। बैठक में हजारीबाग, बोकारो जिला क्षेत्र के छात्र- छात्राओं के लिए 20 जनवरी 2019 को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही 14 फरवरी 2019 को जननायक स्वर्गीय टेकलाल महतो प्रतिभा सम्मान समारोह सह अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता” आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महेंद्र कुमार को संयोजक, संतोष कुमार को सहसंयोजक, सुनील कुमार को पंजीयन प्रभारी, माही पटेल को सहायक पंजीयन पदाधिकारी बनाया गया है।
मौके पर मुख्य सलाहकार दिनेश साहू, कैलाश महतो, हाफिज़ अंसारी, नवीन कुमार, आलोकिक सागर, आफताब अहमद, अरविंद साहु, छोटन प्रसाद, चूरामनी महतो, सिकंदर अली, माही पटेल आदि ने अपने अपने- विचार दिया।
बैठक में विष्णुगढ़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरुप्रसाद, महादेव मंडल, मुकेश कुमार, इमरान अंसारी, एजाज अहमद, रामप्रसाद महतो, प्रदीप कुमार महतो, सुनील कुमार , नीरज कुमार बर्मन, डिलेश्वर महतो, गुलाब शंकर महतो, विवेक कुमार, राजेश महतो, सुरेश राम समेत अन्य लोग मौजूद थे।
वहीं इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। इसे लेकर लोगों ने बढ़- चढ़कर सहयोग करने की बात कही।
समृद्ध झारखण्ड के लिए बगोदर से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट…