Giridih News: तेज रफ्तार ट्रक ने दो घरों को किया तबाह, चालक की मौत 

हादसे में दोनों घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान धनबाद के भागा निवासी विकास यादव के रूप में हुई है. 

गिरिडीह: गांडेय-जामताड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे बने दो घरों में घूस गया. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घटी. हादसे में दोनों घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान धनबाद के भागा निवासी विकास यादव के रूप में हुई है. 

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय घर के लोग अंदर सो रहे थे. भाग्यवश किसी को चोट नहीं लगी, सभी बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने बताया कि ट्रक का चालक स्टीयरिंग में फंसा हुआ था. जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर काफी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है. 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More