Giridih News: हवन पूजन के साथ सत्र का किया गया शुभारम्भ, बच्चे हुए सम्मिलित
1-1024x614.jpg)
गावां: प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,पिहरा में बुधवार को हवन पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारम्भ किया गया। इसके पूर्व विद्यालय को रंगोली आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय परिसर में हवन व पाठ आदि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में नवनिर्मित दो कमरों का भी उद्घाटन किया गया।
हवन पूजन के उपरांत दो दिवसीय आचार्य कार्यशाला सह बैठक का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विनोद पांडेय ने कहा कि पहले दिन आगामी सत्र हेतु विभागों का बंटवारा किया गया है जबकि शनिवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें शिक्षण कौशल , व्यवस्थित व प्रभावी कक्षा संचालन समेत अन्य विषयों को ले प्रशिक्षण दिया जायेगा। बैठक में विद्यालय संचालन हेतु वार्षिक कार्ययोजना का भी निर्माण किया गया।
मौके पर प्रधानाचार्य वी के पांडेय, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधेश्याम,कमल किशोर सिंह, श्यामसुंदर सिंह, कौशल किशोर सोनू, दिलीप कुमार , राजेन्द्र कुमार, चंचला गुप्ता, अनुपम कुमारी, रजनी गुप्ता , रानी कुमारी, मुन्ना विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र कुमार ,कांग्रेस कुमार, अजित कुमार एवम ओमचन्द्र गुप्ता समेत कई उपस्थित थे।


