Dhanbad News: महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने रेलकर्मियों व उनके आश्रितों से मिलकर सुनीं समस्याएं

हाजीपुर मुख्यालय में रेलकर्मियों व उनके आश्रितों की बातें सुनते पूर्व मध्य रेल जीएम डिम्पी गर्ग।

धनबाद: पूर्व मध्य रेल प्रशासन रेलकर्मियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की विभागीय समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने आज दिनांक 29.09.2026 को मुख्यालय, हाजीपुर में 02 रेलकर्मियों/उनके आश्रितों से मुलाकात की। इस दौरान रेलकर्मियों ने अपनी विभिन्न विभागीय समस्याओं एवं कठिनाइयों से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

महाप्रबंधक ने प्रत्येक रेलकर्मी एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना और प्राप्त शिकायत के संबंध में अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

इस पहल का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को अपनी समस्याएं सीधे महाप्रबंधक के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More