Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत जीईएम पोर्टल पर प्रशिक्षण

धनबाद: सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत IIT(ISM), धनबाद में GeM के नए फीचर्स एवं कार्यप्रणालियों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के प्रशिक्षक दादी यशवंत जगन्नाध, प्रशिक्षक एवं राज्य समन्वयक, GeM ने GeM पोर्टल की नवीन सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं सरकारी खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को GeM की नवीनतम सुविधाओं से परिचित कराते हुए सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता एवं नियमों के अनुपालन को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम संस्थान के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. चंदन गुड़िया तथा सतर्कता अधिकारी श्री धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

